Posts

Showing posts from September, 2023

हिन्‍दी वाद -विवाद प्रतियोगिता (विषय :- " क्या समाज के सर्वांगीण विकास में महिला आरक्षण क्रांतिकारी कदम है ?")

"दुनिया मेहनत कर रही है अगुआ होने के लिए और भारत में लोग मर रहे हैं पिछड़ा होने के लिए" आदरणीय निर्णायक मंडल। * के सभागार में उपस्थित श्रोता गण। आप सभी को मेरा नमस्कार। मैं * हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में आयोजित वाद विवाद के विषय "क्या समाज के सर्वांगीण विकास में महिला आरक्षण क्रांतिकारी कदम है" के विरोध में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित हूं। विगत सप्ताह हम सभी के घर में बप्पा आए, साथ ही मिला लोकतंत्र के मंदिर को एक नया ठिकाना और वहां पारित किए जाने वाला पहला प्रस्ताव बना नारी शक्ति वंदन अधिनियम- २०२३। इस विधेयक में महिलाओं को लोकसभा और विधान सभाओं में ३३ प्रतिशत आरक्षण देने की बात की गई है। यह कोई पहला अवसर नहीं जब महिला आरक्षण के हक में संविधान में संशोधन किया जाएगा। तकरीबन ३० वर्ष पहले सन् १९९२ में ७३वें व ७४वें संशोधन विधेयक द्वारा पंचायती राज संस्थानों एवं शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को ३३% आरक्षण दिया गया। किंतु विडंबना देखिए। इसी ऐतिहासिक संशोधन की वर्षगांठ मनाते हुए २४ अप्रैल २०१५ को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश से आह्वान करना प...